फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   While changing the step of the pickup on the highway, the canter driver crushed two of Sambhal's friends, one died

Amroha News: हाईवे पर पिकअप की स्टेपनी बदलते समय कैंटर चालक ने संभल के दो दोस्तों को कुचला, एक की मौत

Sat, 28 Oct 2023 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 28 Oct 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
While changing the step of the pickup on the highway, the canter driver crushed two of Sambhal's friends, one died
डिडौली (अमरोहा)। हाईवे पर टायर पंचर के बाद पिकअप की स्टेपनी बदलते समय तेज रफ्तार कैंटर चालक ने संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के जजरान निवासी नईम (22) और सरायतरीन निवासी रईस को कुचल दिया। हादसे में नईम की मौत हो गई। जबकि रईस गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक कैंटर छोड़कर भाग निकला। जबकि पिकअप का चालक भी भाग गया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर कैंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

संभल के हयातनगर निवासी शफीक अहमद का छठवें नंबर का बेटा नईम गाजियाबाद में हैंडीक्राफ्ट का काम करते थे। उसके साथ में मोहल्ला सरायतरीन का रहने वाले हबीब का बेटा रईस भी काम करता था। शुक्रवार की सुबह दोनों गाजियाबाद से घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान वह डासना से मुरादाबाद जा रही पिकअप में सवार हो गए। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित चौधरपुर ओवरब्रिज पर पिकअप के टायर में पंक्चर हो गया। जिस पर पिकअप चालक के साथ नईम और रईस भी स्टेपनी बदलवाने लगे। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर चालक ने नईम और रईस को टक्कर मार दी। हादसे में नईम की मौके पर मौत हो गई। जबकि रईस गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलत ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में मृतक के भाई वसीम की तहरीर पर कैंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed