फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   When the urban area expanded, 21 panchayats were reduced

Amroha News: शहरी क्षेत्र का विस्तार हुआ तो कम हो गईं 21 पंचायतें

Fri, 11 Jul 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 11 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
When the urban area expanded, 21 panchayats were reduced
अमरोहा। शहरी क्षेत्र का दायरा बढ़ा तो जिले में पंचायतों की संख्या में कमी आ गई। पंचायत चुनाव को लेकर शुरू हुई तैयारियों के बीच शुरू हुए पुनर्गठन की कवायद में जिले में 21 पंचायतें अमरोहा नगर पालिका का हिस्सा हो गईं हैं। इसके बाद जिले में इस साल केवल 576 पंचायतों में ही चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन


अगले साल 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। चुनाव प्रक्रिया से पहले पंचायतों के पुनर्गठन की कवायद को पूरा किया गया है। 2021 के चुनाव के बाद अमरोहा नगर पालिका के दायरे को बढ़ाते हुए 21 पंचायतों के 45 गांवों को नगर पालिका का हिस्स बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया था। परिसीमन के बाद यह पंचायतें नगर पालिका का हिस्सा हो गई थी। 2023 में यहां के नागरिकों ने पहली बार प्रधान के बजाय पालिका अध्यक्ष व सभासद को चुनने के लिए मतदान किया था।
विज्ञापन


इन पंचायतों के पालिका क्षेत्र का हिस्सा होने से पहले जिले में कुल ग्राम पंचायतों की संख्या 597 थी। अब अगले साल फिर से पंचायत चुनाव होने हैं। चूंकि 2021 के पंचायत चुनाव में इन 21 पंचायतों में चुनाव हुआ था। अब अगले साल होने वाले चुनाव के लिए पुनर्गठन की कवायद शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंशिक रूप से शामिल हुई पंचायतों का परिसीमन करते हुए नई पंचायतों का पुनर्गठन भी किया जाना था। लेकिन नगर पालिका में कोई भी पंचायत आंशिक रूप से शामिल नहीं हुई थी। लिहाजा जिले में किसी भी नई पंचायत का गठन नहीं हुआ। अब पुनर्गठन के बाद अमरोहा नगर पालिका का हिस्सा हुई 21 पंचायतें खत्म हो गई हैं।
पहले ही कम हो गईं सैदनगली नपं का हिस्सा बनीं चार पंचायतें

साल 2023 से पहले ही सैदनगली नगर पंचायत का गठन किया गया था। जिसका पुनर्गठन पहले ही किया जा चुका था। उस समय जिले में कुल 601 पंचायतें हुआ करती थी। चार पंचायतों को मिलाकर सैदनगली नगर पंचायत का गठन होने के बाद कुल 597 पंचायतें शेष रह गई थी। अब अमरोहा नगर पालिका का विस्तार होने के बाद जिले में कुल पंचायतों की संख्या 576 बची है।

- पंचायत चुनाव को लेकर पुनर्गठन का काम किया जा रहा था। जिसके संबंध में शासन से पालिका का हिस्सा हुई पंचायतों की रिपोर्ट मांगी गई थी। जिसकी रिपोर्ट भेज दी गई थी। जिसके बाद जिले में अमरोहा पालिका का हिस्सा हुईं पंचायतों को खत्म कर दिया गया है। - विमल कुमार, एडीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article