{"_id":"66e77f366ed330a19d0a2db7","slug":"when-she-filed-a-report-of-dowry-harassment-her-husband-married-another-woman-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-125792-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पति ने कर ली दूसरी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पति ने कर ली दूसरी शादी
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विवाहिता ने पति और सुसरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया तो पति ने दूसरी शादी कर ली। पीड़िता बीमार बेटे को लेकर सुसराल पहुंची तो उसके साथ मारपीट और छेड़खानी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के एक गांव के युवक से 2015 में हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि पति और सुसरालियों ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। महिला का बेटा बीमार रहता है। उसने दहेज उत्पीड़न में पति और सुसरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसी से नाराज होकर पति ने दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी की जानकारी मिलने पर वह बेटे के साथ सुसराल पहुंची। यहां उसके साथ मारपीट हुई। साथ ही छेड़छाड़ का भी आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सुसरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।
दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
अमरोहा।
दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। शिकायत करने पर तीन तलाक देने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटकुई का है। मोहल्ला निवासी सलीम की शादी नगर के ही मोहल्ला नौगजा की तरन्नुम के साथ तीन साल पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और सास दहेज में एक लाख रुपये की मांग करते थे। इसी दौरान उसके दो बच्चे हुए मगर उनकी मांग में कोई बदलाव नहीं आया। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति सलीम व सास ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसके दोनों बच्चों को अपने पास रोक लिया। कानूनी कार्रवाई करने पर तीन तलाक की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।