फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   When Shami became 'Arjun', the people of Amroha rejoiced with joy.

Amroha News: शमी बने 'अर्जुन' तो खुशी से झूमें अमरोहावासी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
When Shami became 'Arjun', the people of Amroha rejoiced with joy.
अमरोहा। वर्ल्डकप में अपनी घातक गेंदबाजी की बदौलत मुकाम हासिल करने वाले क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मंगलवार को अर्जुन अवाॅर्ड से नवाजा गया है। इन सुनहरे पलों को अमरोहावासियों ने टीवी पर देखा। सहसपुर अलीनगर गांव के लोगों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तो वहीं जिले भर की क्रिकेट एकेडमियों में जश्न का माहौल रहा। मोहम्मद शमी के प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी तो वहीं मिनी स्टेडियम में यूथ क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने आतिशबाजी की। मोहम्मद शमी की कामयाबी पर जिलेभर में जश्न मना तो वहीं सहसपुर अली नगर गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब पंद्रह और हाईवे से केवल पांच किलोमीटर दूर सहसपुर अलीनगर गांव हैं। ये गांव आज-कल सुर्खियों में हैं। क्यों न हो ये गांव भारतीय क्रिकेट टीम तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का है। खेत में बनी पिच पर गेंदबाजी की शुरुआत करने वाले मोहम्मद शमी आज दुनिया में छाए हुए हैं। उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम हैं। विश्वकप 2023 में मोहम्मद शमी की बेहतरीन गेंदबाजी आगे अच्छे-अच्छे बल्लेबाज धराशायी हो गए थे। शमी शमी ने वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट लेकर अपनी ताकत दिखाई। उन्होंने क्रिकेट विश्व कप इतिहास में 54 विकेट अपने नाम करते हुए भारतीय गेंदबाज जवागल श्रीनाथ और जहीर खान के 44-44 विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब मोहम्मद शमी का नाम हर किसी की जुबान पर छाया हुआ है। देश दुनिया में मोहम्मद शमी की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी के प्रशंसक उन्हें बधाई दे रहे हैं। फॉलोअर्स ने मोहम्मद शमी को फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर के माध्यम से बधाई दी। करीब डेढ़ बजे मोहम्मद शमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अर्जुन अवार्ड से सम्मानित होने वाले 54 सेकेंड का वीडियो को शेयर किया। इस वीडियो को दो घंटे के भीतर 6 लाख 90 हजार से अधिक लोगों ने देखा।
विज्ञापन


सरकार ने दी सौगात, गांव में बनेगा स्टेडियम
अमरोहा। क्रिकेट विश्वकप में इतिहास रचने वाले मोहम्मद शमी के गांव में विकास कार्यों को लेकर सरकार ने भी सौगात दी है। जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के गन्ना विकास व चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने शमी के गांव में विकास कराने की घोषणा की थी। गांव में मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। प्रभारी मंत्री के निर्देश पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी कुछ अन्य अधिकारियों के साथ शमी के गांव सहसपुर अलीनगर पहुंचे थे। स्टेडियम के लिए जमीन को चिह्नित कर प्रपोजल तैयार कर शासन को भेजा हैं। पैसा स्वीकृत होते ही स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


उन सभी का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचने में बहुत मदद की : शमी
आज मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मुझे राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचने में बहुत मदद की है और मेरे उतार-चढ़ाव में हमेशा मेरा साथ दिया है... मेरे कोच, बीसीसीआई, टीम के साथियों, मेरे परिवार, स्टाफ और मेरे प्रशंसकों को बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरी कड़ी मेहनत को पहचानने के लिए धन्यवाद.. मैं हमेशा अपने देश को गौरवान्वित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा... फिर से सभी को धन्यवाद.. अन्य अर्जुन पुरस्कार विजेताओं को बधाई।

-----------------------
मेरे अमरोहा को वास्तव में आप पर गर्व : दानिश
अमरोहा के सांसद कुंवर दानिश अली ने अपने एक्स एकाउंट पर मोहमद शमी को बधाई दी। कहा कि भारत और विशेष रूप से मेरे अमरोहा को वास्तव में आप पर गर्व है। मोहम्मद शमी इसे बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed