{"_id":"68cf0a9cadd5a2b9c5053c64","slug":"when-family-members-imposed-restrictions-the-lovers-ran-away-from-home-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-148111-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: परिजनों ने लगाई पाबंदी तो \nघर से भाग गए प्रेमी युगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: परिजनों ने लगाई पाबंदी तो घर से भाग गए प्रेमी युगल
Sun, 21 Sep 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
कैलसा (अमरोहा)। देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रसंग की जानकारी होने पर परिजनों ने प्रेमी युगल पर पाबंदी लगा दी। बृहस्पतिवार की रात प्रेमी युगल को मौका मिला तो दोनों घर छोड़कर भाग गए। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। युवती घर से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और आधार कार्ड लेकर गई है। मामले में पुलिस ने युवक और उसके साथी के खिलाफ युवती को बहलाकर जाने के आरोपी मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। किसान की 24 वर्षीय बेटी का गांव के ही रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों फोन पर बात करते थे और चोरी छिपे मिलने लगे, लेकिन जैसे ही दोनों की प्रेम कहानी गांव में आम हुई तो परिजनों ने पहरा बैठा दिया। एक दूसरे के घरों पर आने जाने पर भी पाबंदी लगा दी।
18 सितंबर की रात किसान का परिवार खाना खाकर सोया था, लेकिन 19 सितंबर की सुबह 3:30 बजे देखा तो किसान की बेटी गायब थी। काफी तलाश किया तो पता नहीं चला। छानबीन के दौरान पता चला कि गांव का ही रहने वाला दीपक और उसका दोस्त सौरभ भी गायब थे। इस दौरान परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो युवती के शैक्षिक प्रमाण पत्र, सोने चांदी के आभूषण, आधार कार्ड और रुपये गायब थे।
विज्ञापन
इस मामले में पीड़ित के सामने देहात थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में दीपक और उसके दोस्त सौरभ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सामने की जांच की जा रही है, जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।