{"_id":"69d5705d8f5d3cf15706e055","slug":"wheat-procurement-centers-opened-on-paper-but-in-reality-there-is-silence-no-procurement-has-taken-place-even-after-six-days-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-161110-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कागजों में शुरू हुए गेहूं खरीद केंद्र, हकीकत में सन्नाटा, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कागजों में शुरू हुए गेहूं खरीद केंद्र, हकीकत में सन्नाटा, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद
विज्ञापन
अमरोहा/हसनपुर। जिले में गेहूं खरीद को लेकर सरकारी दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। कागजों में एक अप्रैल से गेहूं खरीद केंद्र शुरू होने की बात कही गई लेकिन हसनपुर समेत कई स्थानों पर अभी तक केंद्र संचालित होते नजर नहीं आ रहे हैं। हसनपुर मंडी समिति में तो सरकारी क्रय केंद्र का स्थान पूरी तरह सूना पड़ा है। न वहां कोई कर्मचारी मौजूद है, न बैनर लगा है और न ही वारदाने की व्यवस्था दिखाई दे रही है।
जिले में एक अप्रैल से ही गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू करने का दावा किया गया था। इसके तहत 36 स्थायी क्रय केंद्र और चार मोबाइल क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जो गांव-गांव जाकर किसानों से खरीद करने के लिए नामित हैं। इसके बावजूद छह दिन बीतने के बाद भी किसी भी केंद्र पर एक दाना तक नहीं खरीदा जा सका है। किसानों की मानें तो अभी वह फसल की कटाई और थ्रेसिंग में व्यस्त हैं, जिससे केंद्रों पर गेहूं नहीं पहुंच पा रहे है।
वहीं, कई जगहों पर केंद्रों की तैयारियां भी अधूरी हैं, जिससे खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। मंगलवार को अमरोहा मंडी समिति में बने क्रय केंद्रों पर भी सन्नाटा मिला। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अजय प्रताप सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण इस बार गेहूं की फसल देर से पक रही है, जिसके चलते खरीद में देरी हो रही है।
विज्ञापन
उनका दावा है कि जल्दी ही केंद्रों पर गेहूं आना शुरू हो जाएगा और खरीद प्रक्रिया रफ्तार पकड़ेगी। गौरतलब है कि इस वर्ष शासन ने जिले के लिए करीब 30 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से केंद्र स्थापित किए गए हैं, लेकिन मौजूदा हालात में यह लक्ष्य हासिल करना चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है। फिलहाल खरीद केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।