फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Wheat is not being sown due to lack of DAP fertilizer: Omkar

डीएपी खाद की कमी के करण नहीं हो रही गेहूं की बुवाई : ओमकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Wheat is not being sown due to lack of DAP fertilizer: Omkar
अमरोहा। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रदेश में डीएपी खाद की कमी की समस्या के समाधान के लिए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएपी खाद पर बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम राजेश कुमार त्यागी को सौंपकर समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया एवं शहर अध्यक्ष फैज आलम राइनी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को तमाम पदाधिकारी कलक्ट्रेट पर पहुंचे। यहां वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डीएपी खाद की भारी किल्लत है, जिसकी वजह से किसान गेहूं की बुवाई समय से नहीं कर पा रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी है, डीएपी खाद की कीमत बढ़ा कर उनका पर महंगाई की मार डाली है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कांग्रेस छुट्टा पशुओं को कलक्ट्रेट में बांधने का काम करेगी। इस दौरान प्रदेश सचिव चौधरी सुखराज सिंह, चौधरी शमीम अय्यूब, नरेंद्र चौधरी, अकरम अली, अली इमाम रिजवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed