फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Welfare service area will be built in Rukhalu along the Ganga Expressway

Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे रुखालू में बनेगा वेलफेयर सर्विस एरिया

Mon, 18 Aug 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 18 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Welfare service area will be built in Rukhalu along the Ganga Expressway
हसनपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे रुखालू के पास यहां बनाया जाएगा वेलफेयर सर्विस एरिया। संवा
हसनपुर। मेरठ से प्रयागराज के बीच बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे हसनपुर क्षेत्र में एक बड़ा वेलफेयर सर्विस एरिया (डब्ल्यूएसए) बनाया जाएगा जो गांव रुखालू के पास होगा। इस पर वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरने के साथ ही यात्रियों के लिए खाने-पीने की दुकानें, टॉयलेट, रेस्टोरेंट और दूसरी कई सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए पांच हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण पहले ही किया जा चुका है।
विज्ञापन


मेरठ से प्रयागराज के बीच 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे में 23.6 किलोमीटर का हिस्सा अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र से होकर गुजर रहा है। इस हिस्से में सड़क निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब फिनिशिंग का काम चल रहा है। जिले में मंगरौला में टी प्वांइट बनाया गया है जहां से गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहनों के प्रवेश और निकास के साथ ही टोल बूथ की भी सुविधा रहेगी। टोल बूथ का काम भी तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे गांव रूखालू में वेलफेयर सर्विस एरिया बनाया जाएगा। अफसरों के मुताबिक इस पूरे प्रोजेक्ट को 2025 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। यह डब्ल्यूएसए गंगा एक्सप्रेसवे पर चलने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव बनेगा जहां वह रुककर आराम कर सकेंगे और जरूरी सुविधाएं भी ले सकेंगे। इस एक्सप्रेसवे के बनने से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम की वजह से थमा फिनिशिंग का काम
गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। अब फिनिशिंग का काम बचा है लेकिन पिछले कुछ दिनों से बारिश का मौसम होने के कारण फिनिशिंग काम पूरा होने में थोड़ा परेशानी हुई है। मौसम साफ होते ही फिनिशिंग का काम भी पूरा हो जाएगा।


- रूखालू में बनने वाला यह डब्ल्यूएसए गंगा एक्सप्रेसवे के विकास का एक हिस्सा है। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इससे इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।- -अशोक मोगा, एक्सईएन निर्माण गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ से बदायूं तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed