{"_id":"68ec13a3700ec9c07b07c795","slug":"welcome-to-the-swadeshi-sankalp-yatra-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-149606-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्वदेशी संकल्प यात्रा का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्वदेशी संकल्प यात्रा का स्वागत
Mon, 13 Oct 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। स्वदेशी जागरण मंच और स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में निकाली जा रही स्वदेशी संकल्प यात्रा रविवार को अमरोहा पहुंची। कैलसा बॉर्डर पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय विचार विभाग प्रमुख डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि स्वदेशी ही आत्मनिर्भरता का आधार है। यह केवल विचार नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की अभिव्यक्ति है। प्रांत संयोजक कपिल नारंग ने कहा कि स्वदेशी से हमें आत्मबल मिलता है। पालिकाध्यक्ष शशि जैन ने भी विचार रखे।
भाजपा जिला अध्यक्ष उदय गिरी ने कहा कि छोटे-छोटे उद्योग लगाकर देश में रोजगार सृजन को गति दी जा सकती है। इस दौरान प्रांत संघर्ष वाहिनी प्रमुख सुधांशु विश्नोई व व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिला अध्यक्ष रमेश कलाल ने भी विचार रखे। जिला संयोजक वेद प्रकाश ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह यात्रा रामपुर से प्रारंभ होकर मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और शामली होते हुए 17 अक्टूबर को सहारनपुर में संपन्न होगी। कार्यक्रम में कपिल नारंग, नीतीश भारद्वाज, हरेंद्र चीमा, मनोज वर्मा, कैलाश त्यागी, संदेश गुजर, दीपक बंसल, अमित सैनी आदि मौजूद रहे।