फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Weighing clerk of purchasing centre beaten up, FIR lodged against BKU leader

Amroha News: क्रय केंद्र के तौल लिपिक से मारपीट, भाकियू नेता पर एफआईआर

Mon, 30 Dec 2024 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 30 Dec 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Weighing clerk of purchasing centre beaten up, FIR lodged against BKU leader
अमरोहा। गन्ना क्रय केंद्र तौल लिपिक से मारपीट करने में पुलिस ने भाकियू खालसा के नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उन पर क्रय केंद्र पर घटतौली के नाम पर शोषण करने और रंगदारी मांगने का भी आरोप है।
विज्ञापन

धामपुर चीनी मिल की बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड यूनिट असमोली में है। इसके 66 गन्ना क्रय केंद्रों का संचालन हो रहा है। जहां पर तौल लिपिक व चौकीदार तैनात हैं। आरोप है कि लंबिया गांव निवासी रतन सिंह खुद को भारतीय किसान यूनियन खालसा का पदाधिकारी बताते हैं। उन पर क्रय केंद्रों के तौल लिपिक के साथ घटतौली के नाम पर शोषण करने का आरोप है। तौल लिपिकों के साथ मारपीट की जाती है, उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। आरोप है कि 10 दिसंबर को रतन सिंह कुछ कार्यकर्ताओं के साथ गन्ना क्रय केंद्र अतरासी प्रथम पर पहुंचे और घटतौली के नाम पर तौल लिपिक साथ अभद्रता की, जबकि उनका क्रय केंद्र अतरासी से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी व वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान ने क्रय केंद्र के कांटे चेक किए थे, जहां तौल सही पाई गई। बावजूद इसके रतन सिंह किसी सरकारी अधिकारी की गाड़ी का प्रयोग करके कुछ व्यक्तियों के साथ 17 दिसंबर को क्रय केंद्र पचौकरा पहुंचे और यहां खुद को लखनऊ का अधिकारी बताकर तौल लिपिक के साथ मारपीट की। जबकि, पचौकरा क्रय केंद्र रतन सिंह के गांव से 20 किलोमीटर दूर है। किसान नेताओं के लगातार उत्पीड़न से गन्ना क्रय केंद्रों पर डर का माहौल है। तौल लिपिक काम करने को तैयार नहीं है। जिसके चलते चीनी मिल के लिए गन्ने की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले में रतन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article