फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Wedding bells to ring in Amroha tomorrow; 201 young women to get married.

Amroha News: अमरोहा में कल बजेगी शहनाई, 201 कन्याओं का होगा विवाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Wedding bells to ring in Amroha tomorrow; 201 young women to get married.
अमरोहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में मंगलवार को अमरोहा में शहनाई बजेगी। इस क्षेत्र की 201 कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियों को पूरा करने में लगा है। सीडीओ ने विवाह स्थल का निरीक्षण किया। विवाह योजना में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए चयनित दूल्हा-दुल्हन की मंडप स्थल पर जांच की होगी और दोनों के अंगूठे और आंखों की स्कैनिंग से भी कराई जाएगी। ताकि किसी अपात्र को लाभ न मिल सके।
विज्ञापन


सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि 14 जुलाई को विकास विकास खंड अमरोहा, जोया, नगर क्षेत्र अमरोहा, नगर क्षेत्र जोया, नगर पंचायत नौगावां सादात से पात्र युवक युवतियों का विवाह होगा। अब यह कार्यक्रम एएस बैंक्वेट हाल अतरासी रोड में आयोजित होगा। पहले यह कार्यक्रम महाराजा अग्रसेन आईटीआई कॉलेज में होना था।
विज्ञापन

योजना में प्रत्येक जोड़े को एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। इस वर्ष अमरोहा जिले को 850 जोड़ों का लक्ष्य मिला है। क्योंकि दिसंबर 2025 के बाद से कोई विवाह कार्यक्रम नहीं हुआ जबकि विवाह के लिए लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग ने 31 मई तक आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसमें करीब साढ़े तीन हजार आवेदन प्राप्त हुए। कुल 201 कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। जिसमें हिंदू जोड़े 81 और मुस्लिम जोड़ों की संख्या 120 है। सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।


--------------------

शादी के बाद सीधे खाते में पहुंचती है राशि
सामूहिक विवाह संपन्न होने के बाद लाभार्थियों की सूची डीएम द्वारा अनुमोदित की जाती है। इसके बाद सूची को विभागीय पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। पूरी प्रक्रिया पूरी होने के एक से दो सप्ताह के भीतर 60 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे वधू के बैंक खाते में भेज दी जाती है। फर्जी आवेदनों के खुलासे के बाद विभाग अब योजना को पूरी तरह पारदर्शी बनाने और वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए सख्त निगरानी बरत रहा है।

.....

एक नजर में विवाह

ब्लॉक हिंदू जोड़े मुस्लिम जोड़े कुल संख्या
जोया 41 59 100

नगर अमरोहा 31 54 85
नगर जोया 6 3 9

नौगावां सादात 3 4 7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed