Weather: पांच वर्षों में सबसे गर्म रही पांच मई, अमरोहा में 40 डिग्री तापमान, 2020 में 33 डिग्री रहा पारा
अमरोहा में गर्मी ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसका असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। जिले में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तो न्यूनतम 25 दर्ज किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मी का ताप लगातार बढ़ रहा है। हर दिन तापमान उछाल मार रहा है। यही नहीं गर्मी के चलते लोगों की सेहत भी बिगड़ रही है। पिछले पांच साल के रिकॉर्ड की बात करें तो इस बार गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। खासकर 5 मई यानी रविवार को दिन पांच साल में सबसे गर्म रहा।
अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। तपती धूप के बीच लोगों को बाहर निकलना मुश्किल साबित हो रहा है। मई माह की शुरुआत से सूरज आग उगल रहा है। तीखी धूप तथा गर्म हवाओं के कारण लोग पूरे दिन बेचैन हो रहे हैं।
कहा जाए तो मई के शुरुआती दिनों से गर्मी इस बार रिकार्ड बनाती नजर आ रही है। दिन बढ़ने के साथ सूरज की तपिश बढ़ जाती है तो लू से लोग बेचैन हो जाते हैं। रविवार यानी 5 मई को तो गर्मी ने पिछले पांच साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया।
दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तो न्यूनतम 25 दर्ज किया गया। पांच साल का रिकॉर्ड टूटने के साथ ही गर्मी अभी ओर बढ़ने की संभावना है। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी में और इजाफा हो सकता है। लू चलेगी और सूरज की तपिश भी बढ़ेगी। शाम को भी उमस बढ़ेगी।
दिन में सूनी नजर आ रहीं सड़कें
रविवार को गर्मी पूरे शबाब पर रही। अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे दिन तेज धूप और गर्म हवा चलती रही। इससे दोपहर के समय शहर के ज्यादातर सड़कें और चौराहे सूने नजर आए। लोग घरों से शाम के वक्त ही निकले। शहर का व्यस्त चौराहा टीपी नगर चौक, बाजार व जोया रोड पर इक्का दुक्का लोग ही गुजरते नजर आए।
वर्ष अधिकतम/न्यूनतम
2019 39/19
2020 33/20
2021 38/20
2022 37/26
2023 36/24
2024 40/25
बचाव के लिए करें
- शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीते रहें।
- सूती और ढीले कपड़े पहनें। ये शरीर को ठंडा रखने में मददगार हैं।
- पूरे कपड़े पहनें, हाथों को अच्छे से कवर करके रखें।
क्या न करें
- दोपहर के समय बाहर किसी भी प्रकार की गतिविधियों से बचें।
- शराब- कार्बोनेट ड्रिंक्स के सेवन से बचें
- धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें।