फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   we can withdraw only 2000 from atm

2000 ही निकलेंगे एटीएम से, बारी का करें इंतजार

Fri, 11 Nov 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 11 Nov 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
we can withdraw only 2000 from atm
एक हजार का नाोट
शुक्रवार की सुबह एटीएम मशीनें चालू होंगी और नए नोट उगलेंगी। पहले दिन एटीएम मशीनों पर भारी भीड़ के पहुंचने की आशंकाएं हैं, जिसको लेकर पुलिस व प्रशासनिक अफसर चौकन्ने हो गए हैं। बैंक अधिकारियों द्वारा भी पूरी तैयारी कर ली गई है। एक दिन में केवल एटीएम मशीन दो हजार रुपए ही उगलेगी। 
विज्ञापन


  पुलिस की पैनी नजर जहां मशीनों पर रहेगी, वहीं इलाके में थानेदार भी भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखेंगे। अगर उपभोक्ता बारी का इंतजार कर दो हजार रुपये निकालेंगे तो कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन


पांच सौ व हजार के नोट बंदी के बाद जनपद की एटीएम मशीनें आज रुपए उगलेंगी। उसमें रखे गए पांच-पांच सौ व हजार के नोटों को अधिकारियों ने हटवा दिया है। इनके स्थान पर 10, 20, 50 व 100 रुपए की करेंसी डाली गई है। चूंकि नोट बंदी के पश्चात पहली बार एटीएम खुलेंगे। ऐसे में रुपए निकालने वाले उपभोक्ताओं की भीड़ के उमड़ने का शक पुलिस व प्रशासन को है। इसलिए उसके द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर लिया गया है। एसपी ने अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी डा. एसएस चनप्पा के मुताबिक प्रत्येक मशीन पर पुलिस की निगाह रहेगी। लैपर्ड के अलावा एक होमगार्ड व एक सिपाही मशीनों के इर्द-गिर्द चक्कर लगाते रहेंगे। यदि कहीं कोई विवाद या हंगामा है तो फौरन अधिकारियों को बताने के निर्देश दिए गए हैं। थानेदारों को क्षेत्र में घूम-घूमकर बैंकों व एटीएम मशीनों पर निगाह रखने को कहा गया है। इसमें लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed