{"_id":"67500e3e2108942f2309f714","slug":"waterlogging-on-the-road-people-of-20-villages-are-facing-difficulty-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-130181-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मार्ग पर जलभराव, 20 गांवों के लोगों की राह हुई मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मार्ग पर जलभराव, 20 गांवों के लोगों की राह हुई मुश्किल
Wed, 04 Dec 2024 01:39 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:39 PM IST
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)।
गांव भीमा सुल्तानपुर में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग 20 से ज्यादा गांवों को जोड़ता है। रोजाना हजारों की लोगों का आवागमन रहता है। गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से एक साल से जलभराव की समस्या बनी है।
क्षेत्र के गांव भीमा सुल्तानपुर में करीब छह साल पहले लोक निर्माण विभाग ने मुख्य मार्ग बनवाया था। लगभग एक साल से यह मार्ग जर्जरहाल है। तीन साल पहले मरम्मत कार्य भी कराया गया था। वहीं, गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। यह मार्ग बीस से अधिक गांवों को जोड़ता है, इसलिए मार्ग पर दिनभर दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों का आवागमन रहता है। करीब 400 मीटर के दायरे सड़क टूटी हुई है।
इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी रोशन सैनी, सतपाल सिंह, मवासी सिंह, नन्हें सिंह, लोकेश सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि कई बार समस्या का समाधान कराने के लिए उच्चाधिकारियों से मांग की जा चुकी है, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।