{"_id":"60a810d28ebc3e99ae52f9a8","slug":"waterlogging-in-lower-townships-people-s-problems-increased-jpnagar-news-mbd389720455","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के निचले मोहल्लों में जलभराव, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के निचले मोहल्लों में जलभराव, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं
विज्ञापन
अमरोहा। ताउते चक्रवात का असर शुकव्रार को तीसरे दिन भी देखने को मिला। सुबह में बारिश से शहर की सड़कों पर पानी जमा हो गया। वहीं निचले इलाके में रहने वाले लोगों का मुश्किलों का सामना करना का पड़ा। दोपहर के बाद पानी उतरा लेकिन कीचड़ से लोग जूझते रहे। नगर पालिका ने कई जगहों पर कर्मचारियों की टीम भेजी। जल निकासी के बहाव में तेजी आई।
शुक्रवार को सुबह आसमान में बादल छा गए। लगभग सात बजे बूंदाबादी शुरु हो गई। कुछ देर के बाद झमाझम बारिश होने लगी। लगभग एक घंटे तक बारिश होती रही। इसके चलते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। बारिश के चलते शहर के निचले इलाके में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। शहर के बड़ा दरबार, छंगा दरवाजा, सराय कोहना, नल नई बस्ती, दानिशमंदान, बसावनगंज, कुरैशी आदि मोहल्ले की सड़कों पर पानी जम हो गया है। वहीं कुछ घरों में नाली के सहारे के पानी घुस गया। हालांकि हैंडपंप तक पहुंचा इसके बाद लोगों ने जुगाड़ कर पानी को रोका। दोपहर के बाद पानी का बहाव तेज हुआ तो लोगों राहत मिली। इसके बाद लोगों ने घर की धुलाई की। अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि सफाई निरीक्षक अपने कार्यक्षेत्र में काम कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों को पानी के बहाव के अवरोध हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
मौसम साफ, चटख धूप
अमरोहा। शुक्रवार को लगभग 10 बजे आसमान में काले बादल छा गए। हालांकि कुछ देर के बाद हवा चल इसके बाद आसमान साफ हो गया। कुछ देर के बाद सूरज बादलों के बीच बाहर आया। चटख धूप ने लोगों को हल्की तपिश का अहसास कराया। वहीं शाम को बुजुर्ग और महिलाएं घर की छतों पर आ गईं। उन्होंने चाय की चुस्की संग समय गुजारा।
विज्ञापन
टमाटर की फसल बारिश से हुई प्रभावित
अमरेेहा। जिला उद्यान और खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी सर्वेश चंद्र ने बताया कि बारिश से टमाटर प्रभावित हुई है। दरअसल किसान उत्पादन के लिए खेतों में मचान बनाते हैं लेकिन बारिश के चलते खेतों में लुढक गया है। इसके चलते टमाटर का उत्पादन प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि सात से आठ प्रतिशत टमाटर का नुकसान हुआ है।