फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Water should be released in Central Ganga Canal soon: BKU

मध्य गंगा नहर में शीघ्र छोड़ा जाए पानी : भाकियू

Sat, 25 May 2024 11:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 25 May 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Water should be released in Central Ganga Canal soon: BKU
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत मंडी समिति में आयोजित की गई।जिसमें किसानों ने कहा कि क्षेत्र से होकर गुजर रही मध्य गंगा नहर में शीघ्र ही पानी छोड़ा जाए। किसानों की फसलें सूख रही हैं। मध्य गंगानगर में पानी छोड़े जाने से फसलों की सिंचाई हो सकेगी।
विज्ञापन

शनिवार को मासिक पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। जबकि क्षेत्र में कई बड़ी गोशालाएं भी हैं। छुट्टा पशुओं को पकड़वा कर गोशाला भिजवाया जाए। कहा कि छुट्टा पशुओं के कारण किसानों का जीना दुश्वार हो गया है।कहा कि चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा को पार कर गया है, जिसे तत्काल बंद कराया जाए। अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किसानों का शोषण बंद किया जाए। विद्युत विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा चेकिंग के नाम पर और बिल सही करने के नाम पर किसानों का आर्थिक एवं मानसिक शोषण किया जा रहा है, जो गलत है। पंचायत के अध्यक्षता सागर सिंह की। यहां तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह, सीता आर्य, बृजपाल सिंह, महेश पहलवान, हरिओम सिंह, बृजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, गंगाराम सिंह, अनुज ठाकुर, रिंकू ठाकुर, संजीव बालियान, आनंदपाल, रोहतास कुमार, रघुवीर, चंचल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed