फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   water of ganga is flowing in field, crops are destroying in gajrola amroha

अमरोहा के गजरौला में खेतों में गंगा का पानी घुसने से धान की फसल बर्बाद

Sat, 04 Aug 2018 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गजरौला।
ब्यूरो/अमर उजाला,गजरौला। Updated Sat, 04 Aug 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
water of ganga is flowing in field, crops are destroying in gajrola amroha
गजरौला के पप्सरा खादर में गंगा का पानी घुसने से पूरी तरह से डूबी धान की फसल। - फोटो : amar ujala
गंगा में बाढ़ के हालात से खादर की आबादी ही प्रभावित नहीं हो रही है बल्कि फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। खादर में पचास प्रतिशत से ज्यादा धान की फसल नष्ट हो चुकी है। अब धीरे-धीर पानी कम हो रहा है तो धान की खराब हुई फसल दिखाई देने लई है।  
विज्ञापन

खादर में बसे पप्सरा खादर गांव के जंगल में गंगा का पानी घुस आया था। जलस्तर बढ़ा तो खेतों मेें कई कई फीट पानी भर गया। इस पानी से गन्ना को नुकसान नहीं हुआ लेकिन धान के लिए यह खराब साबित हुआ। अब धीरे-धीरे पानी कम हो रहा है। धान की फसल के नष्ट होने की पुष्टि हो रही है। अभी तक धान की फसल के ऊपर तक पानी चढ़ा हुआ था। कई दिनों तक खेतों में पानी होने से धान की फसल नष्ट हो गई है।
विज्ञापन


इस क्षेत्र में सैकड़ों बीघा धान की फसल नष्ट हो गई है। इसके अलावा शीशोवाली, जाटोवाली, टीकोवाली, जगदेवपुर आदि गांव में भी धान की फसल को काफी नुकसान पहुुंचा है। इरफान, भोले, राशिद, राम सिंह, जयराम, रामकरण आदि ने बताया कि बाद में रोपी गई धान की फसल लगभग पूरी तरह खराब हो गई है। अगेती फसल में ही कुछ धान निकलने की उम्मीद है। अभी पानी और चढ़ा तो बची फसल भी नष्ट हो जाएगी। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed