{"_id":"678eb5cb31eba220710b681f","slug":"warning-of-sending-careless-kanungos-and-lekhpals-to-jail-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-132837-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: लापरवाह कानूनगो और लेखपालों को जेल भेजने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: लापरवाह कानूनगो और लेखपालों को जेल भेजने की चेतावनी
Tue, 21 Jan 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
तहसील के राजस्व कार्यों से नाराज डीएम निधि गुप्ता ने राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों को जेल भेजने की चेतावनी दी है। उन्होंने एसडीएम से सबसे खराब अमीन व लेखपाल की रिपोर्ट तलब की है।
समाधान दिवस के बाद डीएम ने एसडीएम कार्यालय में नायब तहसीलदार व राजस्व निरीक्षकों द्वारा किए जा रहे राजस्व कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उनके पास सबसे ज्यादा राजस्व संबंधी शिकायतें धनौरा तहसील की आ रही हैं। नायब तहसीलदार, कानूनगो व लेखपाल कोई काम नहीं कर रहे है। जमीनों को कब्जा मुक्त नहीं किया जा रहा है और न ही लोगों की शिकायतों का निस्तारण हो रहा है। उन्होंने राजस्व कार्यों में सुधार नहीं होने पर राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों को जेल भेजने की चेतावनी दी।
साथ ही विरासत के मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा। डीएम ने कहा कि तहसील में अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इस पर रोक लगाने के लिए उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए। उन्होंने एक सप्ताह में पांच-पांच तालाब चिह्नित कर उनको कब्जा मुक्त कराने के निर्देश भी दिए। डीएम ने खराब प्रदर्शन वाले अमीन व लेखपालों की रिपोर्ट भेजने के निर्देश एसडीएम को दिए।