{"_id":"656256c2c1354065150a364c","slug":"volleyball-rajabpur-defeated-mansoorpur-in-a-tough-match-in-the-womens-category-gajraula-news-c-284-1-jpn1002-9275-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाॅल : महिला वर्ग में रजबपुर ने मंसूरपुर को कड़े मुकाबले में हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाॅल : महिला वर्ग में रजबपुर ने मंसूरपुर को कड़े मुकाबले में हराया
विज्ञापन
तिगरीधाम। शनिवार को तिगरीधाम में खेल विभाग की और से नॉकआउट आधार पर महिला एवं पुरुष वर्ग की वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल की शुरुआत में डीएम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में गजरौला ने पपसरा को परास्त कर खिताब अपने नाम किया। वहीं महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर ने कड़े मुकाबले में एसकेएम इंटर कॉलेज मंसूरपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया।
शनिवार को वॉलीबाॅल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नॉकआउट आधार पर खेली गई प्रतियोगिताओं में महिला एवं पुरुष वर्ग की 17 टीमों में ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग का पहला सेमीफाइनल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर अमरोहा और महिला वाॅलीबॉल क्लब गजरौला के बीच खेला गया। जिसमें नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर अमरोहा की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल एसकेएम इंटर कॉलेज मंसूरपुर और मण्डी धनौरा के बीच खेला गया। जिसमें एसकेएम इंटर कॉलेज मंसूरपुर ने 3-2 मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई।
महिला वाॅलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर अमरोहा और एसकेएम इंटर कॉलेज मंसूरपुर के बीच खेला गया। जिसमें नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर अमरोहा ने कड़े मुकाबले में एसकेएम इंटर कॉलेज मंसूरपुर को 25-23, 25-22, 25-23 और 25-20, 25-23 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पुरुष वर्ग का पहला सेमीफाइनल युवा क्लब पपसरा और प्रिंस चौधरी वॉलीबाॅल क्लब धनौरा के बीच खेला गया। जिसमें युवा क्लब पपसरा ने 25-19, 25-21, 25-22 से मुकाबला जीत कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल ब्लाॅक गजरौला और अमरोहा के बीच हुआ। इसमें गजरौला ने 25-20, 25-23, 25-21 और 23-21, 20-25 से पराजित किया। फाइनल मुकाबला गजरौला और पपसरा के बीच हुआ। जिसमें गजरौला 25 -23, 25-22 , 25-24, 21-25, 23-25 ने पपसरा को पराजित किया। खेल की शुरुआत में डीएम राजेश कुमार त्यागी, एडीएम एफआर सुरेंद्र सिंह चहल, मेला प्रभारी एडीएम न्यायिक माया शंकर और जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन
-- -- -