{"_id":"69a5e7d0a00880c60e0ad59a","slug":"vm-singh-will-observe-a-silent-fast-at-rajghat-on-the-10th-with-250-farmer-organizations-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-158559-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दस को 250 किसान संगठनों के साथ राजघाट पर मौन व्रत रखेंगे वीएम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दस को 250 किसान संगठनों के साथ राजघाट पर मौन व्रत रखेंगे वीएम सिंह
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने भारत-अमेरिका के बीच हुए कृषि समझौते को किसानों के लिए नुकसानदेह बताया।
उन्होंने कहा कि इसके विरोध में 10 मार्च को देश के 250 किसान संगठनों के साथ दिल्ली के राजघाट पर तीन घंटे का मौन व्रत रखकर सरकार को चेताया जाएगा। सोमवार को पीलीभीत जाते समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता यकबगड़ी के निकट हाईवे पर एक होटल के सामने एकत्र हुए। वहां कार्यकर्ताओं से वार्ता में वीएम सिंह ने कहा कि सरकार समझौते पर संतोषजनक जवाब नहीं दे रही है। कृषि व डेयरी उत्पादों के आयात पर समझौता देश के किसानों के लिए घातक होगा।
इस अवसर पर उपेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, जोगेंद्र आर्य, लकी गौसल, अंकित चौधरी, मास्टर खचेडू सिंह यादव, देवेंद्र सिंह, गुड्डू गुर्जर, हेम सिंह, कमलजीत सिंह, रमेश यादव और योगेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद