{"_id":"578fd1354f1c1b2d33c4b612","slug":"viral-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला रंगरूटों पर वायरल का हमला, दर्जनभर बीमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला रंगरूटों पर वायरल का हमला, दर्जनभर बीमार
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
Updated Thu, 21 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस लाइन में प्रशिक्षणों के आराम के लिए बना टीनशेट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की पुलिस लाइन में वायरल फीवर फैल गया है। महिला रंगरूट उसकी चपेट में आ गई हैं। एक के बाद एक की हालत बिगड़ती जा रही है। बुधवार को रंगरूटों के गश खाकर गिरते ही ट्रेनर के होश फाख्ता हो गए। अधिकारी ही नहीं बल्कि कर्मचारियों में भी खलबली मच गई। आनन फानन में पुलिस कर्मियों ने 11 रंगरूटों को जिला अस्पताल में दिखाया। जहां उपचार के बाद हालत में सुधार हुआ। इसके बाद ही अधिकारियों की जान में जान आई।
मंडी समिति परिसर में पुलिस लाइन बनी है, जिसमें 137 महिला पुलिस प्रशिक्षुओं की प्राथमिक ट्रेनिंग चल रही है। रोज उनको प्रशिक्षण दिया जा रहा है, लेकिन धीरे-धीरे महिला रंगरूट बीमार पड़ने लगी हैं। जी हां, उनमें वायरल फीवर फैल गया है। इससे तबियत बिगड़ती जा रही है।
बुधवार को ट्रेनिंग के दौरान एक महिला रंगरूट गश खाकर गिरी तो ट्रेनर के होश उड़ गए। इसके बाद अन्य रंगरूटों ने भी हालत बिगड़ने की बात बताई।
इस पर अधिकारी व कर्मचारियों ने गाड़ी मंगाई और महिला रंगरूटों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां एक-एक कर डाक्टर ने उनकी हालत देखी। जिसके बाद प्रत्येक को दवाई उपलब्ध कराई। साथ ही बचाव के तौर तरीके भी बताए। डाक्टरों की मानें तो मंगलवार को भी करीब दस महिलाएं रंगरूट आई थीं, जिनको वायरल फीवर था। दवाई देकर उनको भी आराम करने की सलाह दी गई थी। कुल मिलाकर आंकड़ा 20 के पार पहुंच चुका है।