फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers stopped road construction work alleging poor quality material

Amroha News: घटिया सामग्री का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने रुकवाया सड़क निर्माण कार्य

Fri, 28 Feb 2025 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 28 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Villagers stopped road construction work alleging poor quality material
हसनपुर (अमरोहा)। ग्राम भदौरा से ढक्का तक हो रहे मार्ग के निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाकर ग्रामीणों नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और हंगामा भी किया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से गांव ढक्का से भदौरा को जोड़ने के लिए 1700 मीटर सड़क बनाई जा रही है। इसमें दोनाें गांवों की आबादी में सीसी रोड भी शामिल है। यह सड़क करीब 42 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री नहीं लगाई जा रही है। इससे नाराज होकर बृहस्पतिवार को गांव भदौरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेता संजीव बालियान, पूर्व प्रधान मुकेश कुमार, राष्ट्र सेवी संगठन के संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य को रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इसे सहन नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालाें में सतपाल सिंह, जसवीर, सुंदर पाल, कृपाल सिंह, अनिल कुमार, कोमल सिंह, राजीव कुमार, राजवीर सिंह, मिंटू सिंह, तुलसी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed