फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers scared of seeing crocodile in fish pond

Amroha News: मछली तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Villagers scared of seeing crocodile in fish pond
मंडी धनौरा (अमरोहा)। ग्राम पंचायत आजमपुर के गांव पथवारी में एक मछली पालन तालाब में शुक्रवार की दोपहर मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीण घबरा गए। तालाब मालिक ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को जाल लगाकर पकड़ लिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को जंगल में छोड़ दिया है। गनीमत यह रही कि बारिश से पहले इस तालाब में आसपास रहने वाले बच्चे अक्सर नहाने चले जाते थे।
विज्ञापन

ग्राम पथवारी निवासी रईसउददीन ने गांव में ही एक तालाब में मछली पालन का काम करता है। बारिश होने से पहले अक्सर आसपास रहने वाले बच्चे उस तालाब में नहाने चले जाते थे। बारिश होने के बाद बच्चों ने तालाब में जाना छोड़ दिया था। शुक्रवार की दोपहर रईसउददीन मछली देखने अपने तालाब पर गया था। अचानक उसे तालाब में मगरमच्छ का मुंह दिखाई दिया। वह बुरी तरह चौंक गया। उसने शोर मचाकर आसपास रहने वाले ग्रामीणों को बुला लिया। गौर से देखा तो वह मगरमच्छ ही था। ग्रामीणों ने जाल डालकर मगरमच्छ को पकड़ लिया। रईसउददीन की सूचना पर 112 नंबर पुलिस व वनकर्मी भी मौके पर पहुच गए। वन विभाग ने मगरमच्छ को जंगल में छोड़ दिया। रईसउददीन का कहना था कि पथवारी गांव के निकट ही बाहे नदी बहती है। माना जा रहा है कि मगरमच्छ बाहे नदी से ही यहां आया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed