फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers lurking in the house after seeing the leopard in Milak village

मिलक गांव में तेंदुआ देखकर दुबके ग्रामीण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers lurking in the house after seeing the leopard in Milak village
तेंदुए की दस्तक रोजाना किसी न किसी गांव में देखी जा रही है। लगातार अपनी लोकेेशन बदल रहा तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से दूर हो रहा है। बृहस्पतिवार रात निकटवर्ती गांव मिलक में तेंदुए को गांव के बाहर देखकर ग्रामीणों की घिग्गी बंध गई। तेंदुए को देखकर ग्रामीण अपने घरों में दुबक गए और पशुशाला की रक्षा करने लगे।
विज्ञापन

बीते एक माह से तेंदुआ लगातार क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। 10 दिन पहले तक तेंदुआ तहसील के पश्चिमी क्षेत्र के गांव सैरकपुर, लाडनपुर, हिरनाखेड़ी, बिहापुरी, ताजपुर आदि में दिखाई दे रहा था। ग्रामीणों का दावा था कि दो शावक भी उसके साथ घूम रहे हैं। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए ग्राम अम्हेड़ा व सैरकपुर में पिंजरा भी लगाया था। अब तेंदुए की मौजूदगी मिलक गांव में दिखाई दी। बृहस्पतिवार की रात तेंदुए को गांव के मुहाने देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए के होने की जानकारी एक दूसरे को दी। तेंदुए होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीण सतर्क हो गए और अपने पशुओं की रक्षा में जुट गए। फिलहाल तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed