फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers, frustrated over the unavailability of cash, locked down the bank.

Amroha News: नकदी नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने बैंक की तालाबंदी की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Villagers, frustrated over the unavailability of cash, locked down the bank.
बछरायूं। बीते कई दिनों से यूपी ग्रामीण बैंक से नकदी नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह ग्राम फत्तेपुर छीतरा स्थित शाखा की तालाबंदी कर दी। ग्रामीणों ने बैंक के बाहर प्रदर्शन किया और पर्याप्त मात्रा में नकदी उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि बीते करीब 15 दिन से उनको नकदी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की बैंक शाखाओं में नकदी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण पैसा लेने के लिए बैंक जा रहे हैं। लेकिन उनको नकदी नहीं मिल पा रही है। सोमवार की सुबह यूपी ग्रामीण बैंक की फत्तेपुर छीतरा शाखा पर ग्रामीणों को नकदी नहीं मिलने से उनका गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण गुरविंदर सिंह का कहना था कि इस शाखा से आसपास के एक दर्जन गांवों के लोगों का लेनदेन होता है। पिछले 15 दिन से ग्राहकों को बैंक से नकदी नहीं दी जा रही है। बैंक कर्मचारी एक-दो दिन कहकर ग्राहकों को टाल रहे हैं।
विज्ञापन

एक ग्राहक दीपक कुमार का कहना था कि शादी विवाह की तैयारियों के लिए लोगों को धन की जरूरत है। लेकिन बैंक वाले रुपये देने से मना कर रहे हैं। तमाम ग्राहकों का आरोप था कि वे कई दिन से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों उनका कहना था कि जब बैंक में पैसे नहीं हैं तो बैंक खोलने का क्या फायदा है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक नितिन कुमार का कहना है कि नकदी की समस्या एक दो दिन से ही है। उच्चाधिकारियों ने अवगत कराया है कि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा। इस मौके पर चरन सिंह, ब्रह्म सिंह, हरपाल सिंह, राजवती आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed