फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers celebrated happiness after life imprisonment to rapist father, police honored

दुष्कर्मी पिता को उम्रकैद के बाद ग्रामीणों ने मनाई खुशी, पुलिस सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Villagers celebrated happiness after life imprisonment to rapist father, police honored
नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता को मात्र छह दिन के भीतर उम्रकैद की सजा मिलने के बाद पीड़िता के ग्रामीणों ने खुशी मनाई। थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष और विवेचक को सम्मानित किया। ग्रामीणों ने मिठाई बांटी। जनपद पुलिस व न्यायिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बेटियों के साथ अत्याचार करने वालों पर ऐसे ही सख्त कार्रवाई करते रहने की अपील की।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति ईंट भट्ठा मजदूर के खिलाफ चौदह वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप की एफआईआर 14 जून को दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की विवेचना डिडौली कोतवाली के एसएसआई सुक्रमपाल सिंह राणा ने की। उन्होंने छह दिन में विवेचना पूरी कर 22 जून को अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। अगले दिन 23 जून को यह मुकदमा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष (पॉक्सो एक्ट प्रथम) अवधेश कुमार सिंह की अदालत में पहुंचा। पहले ही दिन अदालत ने मामले में सुनवाई शुरू कर मुकदमे को ट्रायल पर ले लिया। इस मामले में न्यायालय ने छह दिन के भीतर दुष्कर्मी पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई और 53 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अभियोजन पक्ष की तरफ से विशेष लोक अभियोजक (एडीजीसी) बसंत सिंह सैनी ने जोरदार पैरवी की थी। यह सजा उत्तर प्रदेश में जहां नजीर बनी, वहीं पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने वाले दोषी पिता को सजा मिलने के बाद पीड़िता के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लिहाजा बुधवार को तमाम ग्रामीण एकत्र होकर डिडौली कोतवाली पहुंचे। यहां थानाध्यक्ष सुनील मलिक और विवेचक सुक्रमपाल राणा को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस, अभियोजन और न्यायिक अधिकारियों को आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed