{"_id":"66429d850a41882038067164","slug":"villagers-caught-people-carrying-animal-skin-and-bones-fir-registered-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-118581-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पशु की खाल और हड्डी लेकर जा रहे लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पशु की खाल और हड्डी लेकर जा रहे लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा, एफआईआर दर्ज
Tue, 14 May 2024 04:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 14 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। मृत पशु की खाल-हड्डी लेकर जा रहे लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष बताकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस में बिगड़ते हालात संभाले और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टर ने जांच कर मृत पशु की खाल हड्डी होने की पुष्टि की। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संक्रमण फैलने की आशंका के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
ये घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव गजाना की है। रविवार दोपहर दो लोग एक खुली हुई ठेली में पशु के अवशेष भरकर गांव से गुजर रहे थे। इनके अलावा स्कूटी पर भी दो लोग सवार होकर ठेली के पीछे-पीछे चल रहे थे। ठेली खुली होने के कारण पशु का कचरा जगह-जगह सड़क पर गिरता हुआ जा रहा था। प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष होने का शक होने पर ग्रामीणों ने ठेली समेत चारों लोगों को घेर लिया। अवशेष प्रतिबंधित पशु के होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में इन लोगों ने अपना नाम लक्ष्मण, पवन, चमन और जितेंद्र निवासी मोहल्ला अहमद नगर बताया और मृत पुश की खाल और हड्डी होने की बात कही। जांच-पड़ताल में पता चला कि नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव दाऊद सराय में रहने वाले जाहिद के पालतू पशु की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। लक्ष्मण के पास पालतू मृत पशुओं की ढुलाई का लाइसेंस है। चारों पशु को बान नदी में डालने जा रहे थे, जबकि खाल व हड्डियां ठेकेदार को बेचनी थी। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में संक्रमण फैलने की आशंका में चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालान कर दिया गया है।