फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers beat up two youths thinking they were thieves

Amroha News: चोर मानकर दो युवकों को ग्रामीणों ने पीटा

Thu, 31 Jul 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 31 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Villagers beat up two youths thinking they were thieves
गजरौला (अमरोहा)। जिले में ड्रोन व चोर के शोर के बीच बेकसूर लोगों के पिटने के मामले लगातार सामने आ रहे है। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे भी बाइक पर सवार दो युवकों को भीकनपुर शुमाली के ग्रामीणों ने चोर मानकर पकड़ लिया। दोनों युवक तलवार व दाब लिए थे थे। ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई की। पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों ने छुड़ाया और थाने ले गई। दोनों युवकों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, मारपीट करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन


भीकनपुर शुमाली गांव के लोग मंगलवार रात अलग-अलग स्थान पर गाड़ियों में नर्सरी से उठाकर पौधे भर रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे दो बाइक सवार युवक वहां से गुजर रहे थे। दोनों तलवार और दाब लिए थे। लोगों ने दोनों को रुकने के लिए आवाज दी तो उन्होंने गांव की तरफ बाइक दौड़ा दी। ग्रामीणों ने पीछा कर बाइक सवार दोनों युवकों को गांव के चौराहा पर पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। दोनों युवक हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मछरई के रहने वाले है।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और दोनों युवकों को लोगों से बचाकर थाने ले गई। उनसे पूछताछ की। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मारपीट करने के दो आरोपियों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया है। जबकि तलवार के साथ पकड़े गए दोनों युवकों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


;--;;--;;--;;--;;--;;--;;--;

ड्रोन व चोर के शोर में पहले भी पिट चुके हैं बेकसूर

अमरोहा। जिले में ड्रोन और चोर के शोर के बीच लगातार बेकसूर लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। डिडौली के पतेई खालसा व बछरायूं में चोरी के शक में युवकों की पिटाई के बाद डिडौली के गांव शाहपुर में लोगों ने एक युवक को चोरी के शक में पकड़ कर धुनाई कर दी गई। अब चौथा मामला गजरौला में सामने आया है।

केस-1

- 25 जुलाई की रात डिडौली के पतेई खालसा में लोगों ने चोर मानकर असमोली (संभल) के मिलकपुर नवादा निवासी तहजीबुल व अंकित की पिटाई कर दी थी जबकि इनके साथ मोहम्मद आसिफ, मुशाहिद व दो अन्य भाग गए थे। सभी पानीपत में मजदूरी करते है और कार से संभल लौट रहे थे। गूगल मैप से रास्ता भटक जाने के कारण सभी पतेई खालसा पहुंचे थे थे। मोहम्मद आसिफ की तहरीर पर पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में पुलिस ने 29 जुलाई को पतेई खालसा के संजीव, विनय और नितिन को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों पर हत्या की कोशिश की भी धारा बढ़ाई गई है।


केस-2

- 25 जुलाई की रात ही बछरायूं क्षेत्र में भी इस तरह की घटना हुई थी। बछरायूं के गांव नसीरपुर के पास आम के बाग की रखवाली कर रहे बाग के ठेकेदार मोहम्मद उमर, उमर का भाई इस्लाम, इस्लाम का बेटा जुमा, इनके सहयोगी डालचंद व सलीम पर भी ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। इनकी कार भी तोड़ दी थी। पुलिस ने पांचों को छुड़ाकर सीएससी में भर्ती कराया था जहां से चार को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। पुलिस ने डालचंद की तहरीर पर पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह, गौरव, सुखवीर सिंह, शिवचरन, नौसिंह समेत 60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पूर्व प्रधान को छोड़कर चारों नामजद गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए थे।

केस-3

- 26 जुलाई की रात भी डिडौली के गांव शाहपुर में लोगों ने एक युवक को चोरी के शक में पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके अलावा गजरौला में बिजली लाइन ठीक करने गए दो लाइनमैनों को लोगों ने घेर लिया था। हालांकि, दरोगा से बात कराने के बाद छोड़ दिया था। इसके अलावा 27 जुलाई की तड़के चार बजे भी गजरौला के तिगरिया भूड़ के ग्रामीणों ने भी संदिग्ध हालत में घूम रहे एक शख्स चोर मानकर पीट दिया । बूढ़े बाबू के तालाब निकट घूम रहे संभल के चंदावली निवासी की भी मायापुरी के लोगों ने पिटाई की थी और बाद में पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article