{"_id":"68829c82b21c2d51e909d32d","slug":"villagers-beat-up-a-youth-who-was-running-away-after-kidnapping-two-children-and-handed-him-over-to-the-police-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-144437-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो बच्चों को उठाकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पीटा, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो बच्चों को उठाकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पीटा, पुलिस को सौंपा
Fri, 25 Jul 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
चुचैला कलां (अमरोहा)।
गांव चुचैला कलां में घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों को उठाकर भाग रहे युवक को पड़ोसी ने पकड़कर शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई की। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि युवक नशे का आदी है।
गांव के मोहल्ला आंबेडकर नगर में कपिल कुमार परिवार के साथ रहता है। बृहस्पतिवार दोपहर कपिल घर के बाहर सो रहा था। बराबर में ही उसका तीन साल का बेटा अस्मित व डेढ़ साल की बेटी अन्वी खेल रही थी। कपिल ने बताया कि एक अंजान युवक वहां आया और उसके बेटे व बेटी को गोद में उठाकर ले जाने लगा। कपिल के पड़ोसी ने आरोपी को दोनों बच्चों को उठाकर ले जाते हुए देख लिया। उसने शोर मचाया तो पड़ोसी भी जमा हो गए।
शोर की आवाज सुनकर कपिल भी जाग गया। ग्रामीणों ने युवक को दबोच लिया। ग्रामीणों ने युवक को बच्चा चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर रमपुरा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। वह युवक को साथ ले गए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम बिजनौर जिले के चांदपुर थानाक्षेत्र के गांव मीरापुर निवासी धर्मेंद्र बताया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी युवक शराब के नशे में था। उसके बारे में जानकारी की जा रही है।