{"_id":"6ab6d9e386a65a3f680a1119","slug":"villager-dies-while-spraying-pesticide-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-173958-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कीटनाशक के स्प्रे के दौरान ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कीटनाशक के स्प्रे के दौरान ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
मंडी धनौरा। क्षेत्र के गांव जैथल मुस्तकम में बुधवार को गजेंद्र (50) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि खेत में कीटनाशक का स्प्रे करते समय तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हुई, जबकि पुलिस के अनुसार उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के मुताबिक गजेंद्र खेत में फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान तबीयत बिगड़ने पर वह खेत में बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर मेरठ ले गए, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि थाना पुलिस के अनुसार गजेंद्र ने घरेलू विवाद में जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। संवाद