{"_id":"678030c661caec134f06475c","slug":"village-roads-will-be-improved-with-rs-4-crore-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-132261-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चार करोड़ रुपये से सुधरेंगी गांव की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चार करोड़ रुपये से सुधरेंगी गांव की सड़कें
Fri, 10 Jan 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
जिला पंचायत को 15 वित्त आयोग से चार करोड़ रुपये की राशि मिली है। यह राशि टाइड व अनटायर्ड ग्रांट के तहत स्वीकृत हुई है। इससे जिले में गांवों को जोड़ने वाली सड़क बनेंगी तो कई अन्य विकास कार्य भी होंगे। टाइड ग्रांट से पेयजल, तालाबों का सौंदर्यीकरण, पाइपलाइन बिछाने, वाटर हार्वेस्टिंग, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और नाला निर्माण होगा। वहीं अनटाइड ग्रांट से सड़क, नाली निर्माण, पथ प्रकाश के कार्य होंगे।
जिला पंचायत में 576 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत 1133 गांव हैं। जिले में ऐसी कई सड़कें है, जो गांव से गांव को जोड़ती हैं। यह सड़कें पूरी तरह बदहाल है, तो जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। इसके लिए बजट जारी होने का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अब 15वें वित्त आयोग से चार करोड़ रुपये का बजट जारी हो गया है। इस राशि से टाइड के अंतर्गत आने वाले नाली, खड़ंजा, सड़कें, लाइटें, फिल्टर चैंबर, मिट्टी भरान, सड़क लेपन आदि कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही विकास कार्यों में गति आएगी।