फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Village heads threatened mass resignation

Amroha News: ग्राम प्रधानों ने दी सामूहिक त्यागपत्र की धमकी

Wed, 04 Oct 2023 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 04 Oct 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Village heads threatened mass resignation
मंडी धनौरा (अमरोहा)। ग्राम प्रधान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनको पंचायती राज अधिनियम के अंतर्गत दिए गए अधिकारों का पालन करने में बाधा उत्पन्न की गई तो ब्लॉक के सभी प्रधान सामूहिक रूप से त्यागपत्र देने के लिए बाध्य होंगे। ताजा मामला ग्रामीण क्षेत्र में बनने वाली राशन की दुकानों का है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संघ की एक बैठक मंगलवार को ब्लॉक के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष ऊधम सिंह ने कहा कि विकास खंड की समस्त ग्राम पंचायतों में सरकारी अधिकारी पूरी तरह मनमानी कर रहे हैं। प्रधानों को पंचायती राज अधिनियम के अंतर्गत दिए गए अधिकारों का पालन नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने ग्राम सलानंगला, अबूनासरपुर, अख्तियारपुर भूड़ में राशन की दुकानों के लिए चयनित स्थान पर दुकान बनाने का मामला उठाते हुए कहा कि वहां प्रधानों ने दुकान बनाना शुरू कर दिया लेकिन अब उन स्थानों पर अधिकारी दुकान बनाने से इन्कार कर रहे हैं। वहां लगाई गई धनराशि बेकार हो गई है।
विज्ञापन

बैठक में प्रधानों ने आरोप लगाया कि राजनैतिक हस्तक्षेप के चलते राशन की दुकान की जगह बदली जा रही हैं। बैठक में ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के लिए दी जा रही धनराशि बेहद कम है। ग्राम प्रधानों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इस मौके पर रूद्रप्रताप सिंह, राजपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, नितिन यादव, धर्मवीर भाटी, मनु यादव, भगवंत सिंह, कुलवीर सिंह, रोहताश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed