{"_id":"6437118c8105eeed0d06e815","slug":"village-head-of-naglia-meo-accused-of-embezzlement-of-rs-56518-dm-sent-show-cause-notice-jpnagar-news-c-15-1-114153-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नगलिया मेव के ग्राम प्रधान पर 56518 रुपयें के गबन का आरोप, डीएम ने भेजा कारणा बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नगलिया मेव के ग्राम प्रधान पर 56518 रुपयें के गबन का आरोप, डीएम ने भेजा कारणा बताओ नोटिस
Thu, 13 Apr 2023 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। नगलिया मेव के ग्राम प्रधान पर गांव में कराए गए विकास कार्यों में मानक के अनुसार सामग्री नहीं लगाए जाने की शिकायतों की पुष्टि हो जाने पर 56518 रुपये के गबन का आरोप लगा है। डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 15 दिन में साक्ष्यों सहित जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिलाधिकारी द्वारा बीडीओ के माध्यम से जारी कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों में अनियमितता बरतने और मानक के अनुसार सामग्री नहीं लगाए जाने की गांव के लोगों ने शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच समिति गठित की गई। जिसने गांव में मौके पर जाकर जांच की। जांच में यह पुष्टि हो गई कि जो आरोप शिकायतकर्ताओं ने लगाए हैं, वह सही हैं। जांच समिति की रिपोर्ट में ग्राम प्रधान पर 56518 रुपयों के गबन का भी मामला सामने आया। जिस पर डीएम ने ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी है कि 15 दिन में साक्ष्यों सहित जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान कुसुमलता का कहना है कि उन्होंने कारण बताओ नोटिस का जवाब दे दिया है।