{"_id":"61b1092f32fe4873a56e46c6","slug":"village-development-officer-shot-gajraula-news-mbd4120169171","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम विकास अधिकारी को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम विकास अधिकारी को गोली मारी
विज्ञापन
Village development officer shot
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम विकास अधिकारी कपिल पर सामने से आए दूसरी कार में सवार तीन लोगों ने डंडे के बल पर रोककर हमला कर दिया। कार में सवार एक व्यक्ति ने उनको गोली मार दी। गोली उनके बाएं हाथ में लगी। मामले में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
गजरौला थानाक्षेत्र के चौबारा गांव निवासी कपिल ग्राम विकास अधिकारी हैं। वह हापुड़ के सिंभावली में तैनात हैं। मां रत्नेश के मुताबिक मंगलवार को कपिल सिंभावली से कार से घर आ रहे थे। वह गांव की तरफ मुड़ने से पहले हाईवे पर एक होटल पर खाना लेने चले गए। खाना लेकर गांव की तरफ आते समय सामने से आई दूसरी में सवार लोगों ने डंडा मारकर कपिल की कार रुकवा दी। एक व्यक्ति ने उनको गोली मार दी। गोली बाएं हाथ में लगी। कार में हमला करने वाले दो अन्य भी सवार थे। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घायल कपिल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया।
कपिल ने गोली मारने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। उसका संभल के नूरियों सराय निवासी ससुराल वालों से पारिवारिक विवाद चल रहा है। ससुरालियों पर धमकी देने का भी आरोप है। इंस्पेक्टर विनय कुमार का कहना है कि ग्राम विकास अधिकारी को गोली मारने के आरोप में उनके साले और चचेरे ससुर और एक अन्य के खिलाफ तहरीर मिली है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।