{"_id":"57a643834f1c1bb61f2b8bc9","slug":"village-37-rupees-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो महीने में सिर्फ 37 रुपये ही कमाता है ग्रामीण!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो महीने में सिर्फ 37 रुपये ही कमाता है ग्रामीण!
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 07 Aug 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील सदर में आय प्रमाण पत्र जारी करने में फर्जीवाड़ा चल रहा है। कम व अधिक आय दर्शाने खेल हो रहा है। कर्मचारियों ने एक ग्रामीण का 450 रुपए वार्षिक आय का प्रमाण पत्र बना दिया है। हैरानी की बात ये है कि प्रत्येक माह की आय 37.5 रुपए दर्शाई है। फर्जीवाड़े का खुलासा होते ही तहसील अफसरों में हड़कंप मचा है। टेक्निकल समस्या बताकर अब अफसर अपनी गर्दन बचाने में लगे हैं।
अमरोहा तहसील क्षेत्र के गांव करौंदी निवासी आबिद पुत्र इस्माइल ने आय प्रमाण पत्र के लिए जनसेवा केंद्र से अपना आवेदन किया था। जिस पर तहसील कर्मचारियों ने अपनी रिपोर्ट लगाई थी। शनिवार यानी आज जब ये प्रमाण पत्र जनसेवा केंद्र संचालक को मिला तो वह चौंक गया। ऐसा होना भी लाजमी था क्योंकि प्रमाण पत्र 450 रुपये वार्षिक आय का बनाया गया था। इससे साफ हो गया कि कर्मचारियों ने आंखों पर पट्टी बांधकर इस कार्य को अंजाम दिया है।