फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Vikrant Bhati, Roshni dominate in college running competition

Amroha News: महाविद्यालय की दौड़ प्रतियोगिता में विक्रांत भाटी, रोशनी का दबदबा

Tue, 12 Mar 2024 12:26 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 12 Mar 2024 12:26 PM IST
विज्ञापन
Vikrant Bhati, Roshni dominate in college running competition
गजरौला। रमबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा समारोह एवं खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन 200 मीटर व 800 मीटर दौड़ में विक्रांत भाटी प्रथम, दस हजार मीटर दौड़ में विवेक उपाध्याय व अंजू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में झलक चाहल व गगन गोना दबदबा रहा।
विज्ञापन

महाविद्यालय के मैदान पर सोमवार को तीन दिवसीय समारोह शुरू हुआ। जिसमें सबसे पहले छात्र वर्ग की प्रतियोगिता की गई। 200 मीटर दौड़ में विक्रांत भाटी ने प्रथम, सलमान ने द्वितीय, 800 मीटर में विक्रांत भाटी ने प्रथम, विवेक उपाध्याय ने द्वितीय, दस हजार मीटर दौड़ में विवेक उपाध्याय प्रथम, अब्दुल अजीम द्वितीय स्थान पर रहा। लंबी कूद में विशाल कुमार प्रथम, गगन गोला द्वितीय, गोला फेंक में गगन गोला प्रथम, अभिषेक द्वितीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में 200 मीटर में कुमारी रोशनी प्रथम, अंजू द्वितीय, 800 मीटर में रोशनी प्रथम, नगमा द्वितीय, दस हजार मीटर लंबी दौड़ में अंजू प्रथम, श्वेता द्वितीय, गोला फेंक में झलक चहल प्रथम, संगीता द्वितीय स्थान पर रही। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद महाविद्यालय की पूर्व चैंपियन पूजा ने मशाल दौड़ लगाई। निर्णायक मंडल में देवेंद्र कुमार, संजीव सागर, रोहताश रहे। इस मौके पर प्राचार्य डॉ.नम्रता वर्मा, डॉ.रीना रस्तोगी, डॉ.श्वेता अग्रवाल, डॉ. नेहा अग्रवाल, डॉ.अजय कुमार, सीमा सिंह, डॉ.चंद्रवीर सिंह, डॉ.इंद्रदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed