{"_id":"6168711b216a4116e711a52e","slug":"vijay-dashami-festival-today-the-district-divided-into-three-zones-and-twelve-sectors-jpnagar-news-mbd4061783130","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय दशमी पर्व आज, तीन जोन और बारह सेक्टरों में बांटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय दशमी पर्व आज, तीन जोन और बारह सेक्टरों में बांटा जिला
विज्ञापन
अमरोहा। आज विजय दशमी का पर्व जिलेभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। जिले को तीन जोन और बारह सेक्टरों में बांटा गया है। मेला और रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतला दहन स्थलों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। सुरक्षा के लिहाज से जिला प्रशासन एलआईयू और इंटेलिजेंस के इनपुट पर काम करेगा।
अमरोहा में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में शाम साढ़े छह बजे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी पूनम करेंगी। यहां मेले का आयोजन होगा। जिसमें नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के काफी संख्या में लोगों का आना संभावित है। देहात थानाक्षेत्र के शाहिदपुर गांव, जलीलपुर बक्काल गांव, नौगावा सादात के बुद्ध बाजार के मैदान, कौराल गांव के रामलीला मैदान में रावण दहन और मेला का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र के गांव रामपुर जुन्नारदार के प्राइमरी स्कूल परिसर, गजस्थल गांव में कालीदेवी का मंदिर पर रावण दहन और मेला का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा कूड़ामाफी, खेडा, बीबडा खुर्द, डहकवाड़ा, जब्दी, बसेडा तगा, डिडौली क्षेत्र के जोया के राम लीला मैदान में रावण दहन और मेला का आयोजन किया जाएगा।
इसके अलावा इकौंदा, डिडौली, पतेई खालसा, मंडी धनौरा में रामलीला मैदान, गजरौला में अवंतिका पार्क और बुधबाजार निकट रेलवे स्टेशन पर रामलीला मंचन स्थल पर रावण दहन होगा। इसके अलावा तिगरी, कांकाठेर, रजबपुर के शिव मंदिर मैदान में, हसनपुर में सुखदेवी इंटर कॉलेज के मैदान पुतले दहन किए जाएंगे। वहीं, सैदनगली, उझारी, आदमपुर, ढबारसी, दढियाल, रहरई में पुतले दहन किए जाएंगे।
विज्ञापन
एसपी पूनम ने बताया कि दशहरा के मौके पर जिले को तीन जोन, 12 सेक्टर और 43 सब सेक्टरों के बांटा गया है। सभी सीओ और थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।