{"_id":"6af61e9272f9b028e6015f76","slug":"groom-to-arrive-by-helicopter-to-fetch-his-bride-helipad-prepared-in-the-village-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-177664-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दुल्हनिया लेने हेलीकॉप्टर से जाएगा दूल्हा, गांव में तैयार हुआ हेलीपैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दुल्हनिया लेने हेलीकॉप्टर से जाएगा दूल्हा, गांव में तैयार हुआ हेलीपैड
विज्ञापन
नौगावां सादात(अमरोहा)। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए एक युवक ने अनोखी तैयारी की है। वह घोड़ी या कार से नहीं, बल्कि हेलीकॉप्टर से बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचेगा। इसके लिए गांव में हेलीकॉप्टर उतारने की व्यवस्था भी की गई है। शुक्रवार शाम करीब तीन बजे दूल्हा हेलीकॉप्टर से बिजनौर जिले के चांदपुर के लिए उड़ान भरेगा और दुल्हन को लेकर वापस अपने गांव लौटेगा।
क्षेत्र के गांव शिकरिया निवासी मोहम्मद मारूफ की शादी बिजनौर जिले के चांदपुर निवासी नसीम की बेटी आयशा नसीम के साथ तय हुई है। शादी को खास और यादगार बनाने के लिए दूल्हे पक्ष ने हेलीकॉप्टर बुक कराया है। हेलीकॉप्टर से बरात ले जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए नौगावां सादात स्थित एक क्रिकेट ग्राउंड पर अनुमति मिलने के बाद हेलीपैड तैयार कराया गया है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर हरियाणा के फरीदाबाद से बुक किया गया है। दूल्हे के पिता महमूद हसन गुरुग्राम में ठेकेदारी का काम करते हैं।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से बारात ले जाने की खबर सामने आने के बाद गांव शिकरिया और आसपास के क्षेत्र में यह शादी चर्चा का विषय बन गई है। ग्रामीण भी दूल्हे की इस अनोखी तैयारी को लेकर उत्साहित हैं। अब लोगों को शुक्रवार शाम हेलीकॉप्टर से आने वाली बरात का इंतजार है। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से हेलीपैड के पास पुलिस की टीम तैनात रहेगी।