फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   video went viral and expressed danger

Amroha News: दंपती ने वीडियो वायरल कर बताया जान को खतरा

Fri, 26 May 2023 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 26 May 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
video went viral and expressed danger
डिडौली। परिजनों के इन्कार करने के बाद भी युवती ने अपने से अधिक उम्र के व्यक्ति से निकाह कर लिया। बाद में दोनों ने वीडियो वायरल कर परिजनों से अपनी जान को खतरा बताया है। पुलिस ने मामला जानकारी में होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

ये मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उसकी बेटी स्नातक पास है। उसका प्रेम प्रसंग पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो दोनों के परिजन एक साल पहले शादी करने की रजामंद हो गए। लेकिन छह महीना पहले युवती के परिजनों ने लड़के की उम्र अधिक होने को बात बताकर शादी से इन्कार कर दिया। इसकी भनक लगने पर प्रेमी युगल घर से लापता हो गया था। दोनों बालिग हैं, इसलिए उन्होंने निकाह और कोर्ट मैरिज भी कर लिया। फिलहॉल दोनों किसी अज्ञात जगह पर रह रहे हैं। बृहस्पतिवार को प्रेमी युगल ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें दोनों निकाह किए जाने की बात कह रहे हैं। साथ ही युवती के परिजनों से जान को खतरा बताया है। इतना ही नहीं दोनों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने प्रकरण की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed