फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Video: act of female thief exposed after biting off gold chain from neck of newly married woman

Video: नवविवाहिता की गले से सोने के चेन दांत से काटकर उड़ाई, भगवान के सामने महिला चोर की करतूत हुई उजागर

Tue, 01 Apr 2025 05:52 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 01 Apr 2025 05:52 PM IST
सार

नौगांवा सादात स्थित काली मंदिर में पूजा करने पहुंची नवविवाहिता की चेन एक महिला ने दांतों से काटकर चोरी कर ली। यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
Video: act of female thief exposed after biting off gold chain from neck of newly married woman
अमरोहा में महिला की चेन चोरी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

प्राचीन गजस्थल मंदिर में पूजा करने पहुंची नवविवाहित के गले से महिला ने चेन चोरी कर ली। आरोपी महिला ने चेन में लगे धागों को अपने दांतों से काटा। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।  नौगांवा सादात क्षेत्र के गजस्थल में काली मंदिर जिले के प्राचीन मंदिरों में से एक है।

विज्ञापन


इस मंदिर की काफी मान्यता है। शादी के बाद नवविवाहित जोड़े प्रसाद चढ़ाने आते हैं। सोमवार को रामपुर जुनारदार निवासी मुकेश चौहान अपनी पत्नी के साथ मंदिर में जात लगाने गए थे। इस दौरान काफी भीड़ के चलते आपाधापी की स्थिति बनी हुई थी। तभी मुकेश चौहान की पत्नी के पीछे एक महिला ने सोने की चेन के धागों को अपने दांतों से कटकर चेन को चोरी कर लिया।
विज्ञापन


महिला घटना को अंजाम देकर वहां से भाग निकली। पूजा करने के बाद जब नवविवाहिता ने अपने गले की चेन देखी तो वह दंग रह गई। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रशासन भी हैरत में रह गया। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मंदिर के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नवविवाहिता के पीछे खड़ी महिला चेन को अपने दांतों से काटते हुए साफ दिखाई दे रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुट गई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि श्रद्धालुओं से चेन चोरी की यह घटना पहले नहीं है। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है।

सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed