फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Vehicles will run on both lanes from 10 am today

Amroha News: आज सुबह दस बजे से दोनों लेन पर दौड़ेंगे वाहन

Mon, 07 Aug 2023 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 07 Aug 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will run on both lanes from 10 am today
अमरोहा। सावन के पांचवे सोमवार के चलते रविवार की शाम से दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर दोनों लेन पर वाहनों का संचालन बंद कर दिया। आज सुबह दस बजे के बाद से हाईवे पर दोनों लेन पर वाहन दौड़ेंगे।
विज्ञापन

सावन माह में प्रत्येक सोमवार के अवसर पर कांवड़ियाें की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन की ओर से शुक्रवार शाम छह से सोमवार दोपहर दो बजे तक रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाता है। हाईवे पर एक लेन पर वाहन चलते हैं तो दूसरे लेन पर कांवड़ियों का जत्था गुजरता है। वहीं, कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर रविवार रात को दिल्ली मुरादाबाद हाईवे की दोनों लेन कांवड़ियों के आरक्षित कर दी जाती हैं। रविवार को पूरे दिन हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या कम रही, लेकिन शाम को अचानक उनके जत्थे बड़ी संख्या में गुजरने लगे। बारिश के बीच भी उनके पांव नहीं थमे। ऐसे में प्रशासन ने रात्रि आठ बजे के बाद हाईवे की दोनों लेन पर वाहनों का संचालन बंद कर दिया। हाईवे से सिर्फ कांवड़िये गुजरे। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए रविवार रात से हाईवे की दोनों लेन कांवड़ियाें के लिए आरक्षित कर दी गईं। बाइकें के अलावा अन्य छोटे-बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा गया। बताया कि सोमवार सुबह जलाभिषेक के बाद दस बजे से हाईवे पर वाहनों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-----
दिन भर सूना रहा हाईवे, शाम को बढ़ी कांवड़ियों की आमद
फोटो-8,9,10
गजरौला। भगवान शिव का सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िये ब्रजघाट व हरिद्वार से कांवड़ लेकर गंतव्य को रवाना होते हैं। पूरे महीने कांवड़ियों से हाईवे भरा रहता है। इसी के मद्देनजर रविवार को दिन में हाईवे की दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित कर दी गई। उस पर कोई भी वाहन नहीं दौड़ने दिया, जबकि कार आदि छोटे वाहन मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन पर दौड़े। शाम को कांवड़ियों के जत्थे गुजरने लगे। रात साढ़े आठ बजे के बाद कांवड़ियों की संख्या हाईवे पर बढ़ने लगी। जिससे हाईवे कांवड़ियों के हर हर बम बम से गूंज उठा। वातावरण शिवमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed