{"_id":"68eebbf858c45c6242046af5","slug":"vehicle-buying-enthusiasm-on-dhanteras-more-than-500-bookings-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-149744-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा : धनतेरस पर वाहन खरीदने का जोश, 500 से ज्यादा बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा : धनतेरस पर वाहन खरीदने का जोश, 500 से ज्यादा बुकिंग
Wed, 15 Oct 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। दीपावली पास आते ही जिले के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। लंबे समय से मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों के चेहरों पर इस बार कुछ राहत नजर आ रही हैं। खासतौर पर ऑटोमोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद से व्यापारी उत्साहित है। उधर, धनतेरस पर वाहन खरीदने के लिए लोगों में होड़ है। अब तक 500 से ज्यादा वाहनों की बुकिंग हो चुकी है जबकि जिलेभर के शोरूमों पर रोजाना काफी संख्या में लोग बुकिंग कराने पहुंच रहे है।
दिवाली की तैयारियों को लेकर बाजार सज चुके हैं। धनतेरस के मौके पर कार और बाइक खरीदना लोग शुभ मानते हैं। इसके लिए ऑटोमोबाइल सेक्टर भी तैयार हैं। रोजाना बड़ी संख्या में गाड़ियों की बुकिंग हो रही है। हालत है कि स्टॉक खत्म होने के बाद भी लोग बुकिंग के लिए पहुंच रहे है।
अमरोहा शहर के ऑटोमोबाइल शोरूम पर 400 से अधिक बाइक और लगभग सौ कारों की बुकिंग हो चुकी है। बाजार में कार और दो पहिया वाहनों की नई रेंज आई है। दो पहिया में जहां डिजाइनर मोटर साइकिलें बाजार में हैं तो चौपहिया में सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत कारों की मांग को ध्यान में रखा गया है। ऑटो सेक्टर के व्यापारियों का मानना है कि धनतेरस व दिवाली पर वाहनों की खरीदारी के लिए बुकिंग में 30 फीसदी तक उछाल आने की संभावना है।
विज्ञापन
-- --
डीलर बोले
धनतेरस और दिवाली पर दोपहिया वाहनों की खरीदारी अच्छी खासी होती है। इस बार दोपहिया वाहन बाजार में पिछले साल की तुलना में लगभग 40 फीसदी का उछाल देखा जा रहा है। अभी तक लगभग 160 बाइकों की बुकिंग मिल चुकी है। - आदित्य चौधरी, अदविका ऑटोमोबाइल
-- -
धनतेरस पर खरीदारी के लिए अब तक करीब 150 बाइक की बुकिंग हुई है। स्टॉक खत्म होने के बाद भी रोजाना बुकिंग के लिए लोग पहुंच रहे हैं। जीएसटी में छूट के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर में बहार देखने को मिल रही है। - पंकज गुप्ता, महालक्ष्मी बजाज
-- -
त्योहारी सीजन में ऑटोमोबाइल सेक्टर में बूम देखने को मिल रहा है। सीधे तौर पर त्योहार के मौके पर जीएसटी में छूट भी कारण माना जा सकता है। करीब 130 बाइकों की बुकिंग हो चुकी है। स्कूटी भी लोगों को खूब भा रहीं हैं। अभी भी बुकिंग जारी हैं। - मोहित चौधरी, शिवजी होंडा
-- -
त्योहारों को लेकर बाजार में गजब का उत्साह है। नए मॉडल की कारों की लोग बेसब्री से बुकिंग करा रहे हैं। इस बार त्योहार पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। लगभग 50 कारों की बुकिंग हो चुकी है। - शाने आलम, मैनेजर, आकांक्षा ऑटोमोबाइल
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --