फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Vegetable trader died in accident, cousin serious

Amroha News: हादसे में सब्जी कारोबारी की मौत, चचेरा भाई गंभीर

Sat, 29 Jul 2023 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 29 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Vegetable trader died in accident, cousin serious
डिडौली। सब्जी के व्यापार के लिए मुरादाबाद मंडी जाते समय हादसे में देहात थानाक्षेत्र के गांव रामहट के रहने वाले वैभव सैनी (29) की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसके चचेरे भाई अतर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में पुलिस ने कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव रामहट में किसान हेतराम सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे वैभव सैनी और भतीजे अतर सिंह सब्जी का कारोबार करते हैं। 26 जुलाई की सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर मुरादाबाद की मंडी समिति जा रहे थे। बाइक अतर सिंह चला रहे थे। दोनों ने हेलमेट भी लगा रखा था। जैसे ही बाइक डिडौली कोतवाली क्षेत्र में पांयती कलां गांव के पास दूध की डेरी के सामने पहुंची। तभी पाकबड़ा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में अतर सिंह और वैभव सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मुरादाबाद में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने वैभव सैनी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जबकि गंभीर रूप से घायल अतर सिंह का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में मृतक वैभव सैनी के चाचा रामौतार की तहरीर पर वाहन नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल कर आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक वैभव सैनी के परिवारों पत्नी गीता के अलावा एक बेटी कनिष्का है। वैभव सैनी दो भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मां माया देवी गृहणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed