फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Vegetable seller dies after being hit by a train in Kankather

कांकाठेर में ट्रेन की चपेट में आकर सब्जी विक्रेता की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Vegetable seller dies after being hit by a train in Kankather
कांकाठेर में रेलवे का फाटक बंद होने पर बूम के नीचे से गुजरते समय ट्रेन की चपेट में आकर सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। वह साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेच कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

कांकाठेर निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र चरन सिंह साप्ताहिक बाजारों में सब्जी बेचने का काम करता था। वह रविवार को करीब शाम सात बजे गांव में लगे साप्ताहिक बाजार से सब्जी बेच कर घर लौट रहा था। इस दौरान रेलवे फाटक बंद था। इसके बाद भी वह बूम के नीचे से होकर ट्रैक पार करने लगा। तभी ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में आकर सुनील मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए। थाना प्रभारी अरिहंत सिद्धार्थ का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed