फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   vedio wiral with weapon

गजरौला में एक और युवक का फोटो तमंचे के संग वायरल, पुलिस कर रही पूछताछ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
vedio wiral with weapon
गजरौला (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक का तमंचे के साथ फोटो वायरल हो गया। जानकारी होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल पूछताछ की बात कही गई है। वहीं बीते माह फेसबुक आईडी से तमंचे की फोटो वायरल करने और क्षेत्र में तमंचे सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शनिवार को गजरौला पुलिस की एसओजी टीम ने थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को पकड़ लिया। बताते हैं कि उसका सोशल मीडिया पर तमंचे के संग फोटो वायरल हुआ था। पुलिस ने उससे पूछताछ करने की बात कही है। वहीं हाल ही में मोहल्ला संतनगर बस्ती निवासी दो युवकों को चार तमंचों एवं 12 कारतूसों के संग पकड़ने वाली पुलिस अभी तक उन्हें तमंचे देने वाले मुख्य आरोपी और अपनी फेसबुक आईडी पर तमंचों का फोटो वायरल करने वाले युवक को नहीं पकड़ सकी है। बताते हैं कि पकड़े गए युवकों ने गजरौला पुलिस को मुख्य आरोपी का नाम भी बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed