फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Vasudev pilgrimage site will be developed as a tourist destination, work started

Amroha News: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा वासुदेव तीर्थ स्थल, कार्य शुरू

Sun, 12 May 2024 04:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 12 May 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Vasudev pilgrimage site will be developed as a tourist destination, work started
अमरोहा। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रसिद्ध वासुदेव तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य शुरू हो चुका है। मंदिर का जीर्णोद्धार होने के साथ-साथ सुंदरीकरण होगा। फिलहाल वंदन योजना के तहत मिले 2.12 करोड़ रुपये के बजट से कार्य कराए जाएंगे। निर्माण कार्य शुरू होते ही डीएम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

अमरोहा नगर में स्थित वासुदेव तीर्थ का इतिहास पांच हजार साल पुराना बताया जाता है। मान्यता है कि महाभारत के दौरान श्री कृष्ण भगवान ने यहां स्थित तालाब में स्नान कर अपने हाथों से शिवलिंग की स्थापना की थी। यहां दूर दराज से श्रद्धालु पूजा करने पहुंचते हैं। मंदिर के बीचोबीच स्थित तालाब और विशाल काय हनुमान जी की मूर्ति आकर्षण का केंद्र है। हालांकि, लंबे समय से मंदिर का विस्तार नहीं हो सका था। लेकिन, वंदन योजना में मंदिर का चयन हुआ और 2.12 करोड़ का प्रस्ताव पास हुआ। नगर पालिका के ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि वासुदेव तीर्थ को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। मंदिर परिसर में विकास का कार्य शुरू हो चुका है। शनिवार को डीएम राजेश कुमार त्यागी ने भी यहां का निरीक्षण किया और कार्य में किसी भी तरह शिथिलता न बरते जाने के निर्देश दिए। कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य होना चाहिए।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि वंदन योजना तहत 2.13 करोड़ स्वीकृत हुए हैं, लेकिन सीएनडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) को भी दो करोड़ का बजट मिला है। ऐसे में कुल मिलाकर मंदिर के विस्तार को चार करोड़ से अधिक का बजट मिलेगा। जिससे यहां बेहतर विकास हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed