फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   van get fired in amroha eight people burn

अमरोहा में टायर फटने से पलटी वैन में लगी आग, आठ झुलसे

Wed, 08 Aug 2018 02:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, अमरोहा।
ब्यूरो अमर उजाला, अमरोहा। Updated Wed, 08 Aug 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
van get fired in amroha  eight people burn
जोया में हादसे के बाद ईको वैन को बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर दौड़ रही ईको वैन जोया के पास टायर फटने से मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे पुल के ढलान पर पलट गई। पलटते ही इस सीएनजी संचालित इस वैन में आग लग गई, जिससे इसमें सवार 12 यात्रियों में से आठ गंभीर तरीके से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने जलती वैन से यात्रियों को बाहर निकाला। झुलसे छह यात्रियों को डेंटल अस्पताल टीएमयू में भर्ती कराया गया। जहां पांच यात्रियों की हालत नाजुक देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया। जबकि एक यात्री का टीएमयू में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर एक बजे सीएनजी संचालित ईको वैन गजरौला से यात्रियों को भरकर मुरादाबाद के लिए चली। वैन में चालक सहित बारह यात्री सवार थे। रफ्तार से दौड़ रही ईको वैन अभी जोया पुल पर पहुंची थी कि अचानक टायर फट गया। इससे वैन अनियंत्रित होकर पुल के ढलान से पलट कर दूसरी ओर सड़क पर जा गिरी और वैन में आग लग गई। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे लोगों को वैन से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से झुलसे छह यात्रियों को डेंटल अस्पताल टीएमयू में भर्ती कराया गया। जहां घायलों की हालत नाजुक देखते हुए पांच घायलों को दिल्ली रेफर कर दिया गया। एक घायल को साईं हास्पिटल मुरादाबाद भेज दिया गया। झुलसे एक शख्स का इलाज मुरादाबाद जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


तीन बार पलटी वैन सीधी हुई तो भड़क उठी आग :
हाईवे पर आग गोला बनने से पहले ईको वैन तीन बार पलटी खाई। पलटने के बाद हाईवे किनारे सीधी होकर खड़ी हो गई। इसके बाद ईको वैन में आग लग गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार और अफरातफरी मच गई। यात्री वैन से कूद पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गजरौला से मुरादाबाद के लिए चली ईको में चालक समेत बारह यात्री सवार थे। ईको पूरी रफ्तार के साथ मुरादाबाद की बढ़ रही थी। जोया चौकी से पहले पुल पर ही ईका का पहिया पंक्चर हो गया। चालक अभी गाड़ी को संभालता कि सामने से बाइक आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में ईको अनियंत्रित हो गई। 


इसके बाद ईको पुल की ढलान से तीन बार पलटी खाते हुए हाईवे के बाएं ओर सर्विस रोड पर जा गिरी। तीन बार पलटी खाने के बाद भी ईको सीधी होकर खड़ी हो गई। खड़ी होते ही ईको में आग लग गई। इस बीच दरवाजे खिड़की से कूदकर बाहर निकल आए। इसके बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई। चीखपुकार सुनकर हर कोई घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। लोग बचाने में जुट गए।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed