फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Use of substandard material in the construction of the bridge

Amroha News: पुलिया के निर्माण में हो रहा घटिया सामग्री का इस्तेमाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Use of substandard material in the construction of the bridge
अमरोहा। मंडी धनौरा के वार्ड संख्या तीन की सभासद संतोष देवी ने मोहल्ले में बन रही पुलिया में मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री न लगाने का आरोप लगाया। जांच की मांग को लेकर डीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

पत्र में उन्होंने कहा है कि नगरपालिका धनौरा के गेट के पास एक पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में मानक के अनुसार सामग्री नहीं लगाई जा रही है। पुलिया के लेंटर में आठ इंच पर सरिया डाला गया है जबकि पुरानी पुलिया के लेंटर में चार इंच पर सरिया था। पुरानी पुलिया के बीच में पहले दीवार बनी हुई थी।
विज्ञापन

अब पुलिया के बीच से दीवार को निकालकर चार कोलम खड़े किए हैं। चारों कोलमों की चौड़ाई कम है। जिसमें चार सरियों से कोलम को बाधा गया है। कोलम कभी भी फट सकता है। पुलिया छोटी करने पर पीछे के पानी निकलने में परेशानी होगी। पुलिया के साइड की दोनों दीवारे नहीं निकाली गई है। बल्कि पुरानी दीवार के साइड में डेढ़ फीट के अंतर से सरिया खड़ा करके सीसी से भर दी है। जबकि पुलिया के इंस्टीमेंट व ड्राइंग में पुलिया के लेंटर में चार इंच पर सरिया डबल जाल में दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिया के ऊपर भारी वाहन गुजरने से कभी भी पुलिया का लेंटर टूट सकता है। इसी ठेकेदार ने कुछ समय पहले नगर पालिका बछरायूं में नाले का निर्माण किया था। वह नाला भी फट गया। यह पुलिया नगर पालिका के अधिकारियों के सामने बनाई जा रही है। फिर भी दोनों अधिकारी अपने कमीशन के चक्कर में निर्माण कार्य को ठीक नहीं करा रहे हैं। इससे सरकारी पैसों का दुरूपयोग हो रहा है।

इस ठेकेदार की पहले भी बहुत शिकायतें हैं। उनकी मांग है कि इस पुलिया में निर्माण सामग्री की जांच किसी सक्षम अधिकारी से जांच कराकर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाए। साथ ही पालिका अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed