फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   use indian product

भारत को स्वावलंबी बनाने के लिए स्वदेशी अपनाएं-सुधांशु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
use indian product
अमरोहा। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय संघर्ष वाहिनी प्रमुख सुधांशु विश्नोई ने कहा कि भारत को स्वावलंबी बनाने के लिए हमें स्वदेशी निर्मित वस्तुओं का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना चाहिए जिससे हम भारत को सोने की चिड़िया बना सकते हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को स्वदेशी के निर्मित वस्तुओं का इस्तेमाल करने के लिए घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार करना होगा। आने वाला समय भारत का है। स्वदेशी के माध्यम से ही हम भारत को विश्व गुरु बना सकते हैं। वह स्वदेशी जागरण मंच के बैनर तले आयोजित एक गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। नगर संयोजिका श्रीमती मोनिका जैन के निवास पर आयोजित गोष्ठी में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों पर विचार किया गया।
विज्ञापन

जिला संयोजक राहुल मोहन महेश्वरी ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच को मजबूत बनाने के लिए एक नए पद का सृजन किया जा रहा है जिसके लिए महिलाओं के बीच कार्य करने के लिए नगर संयोजिका के रूप में श्रीमती मोनिका जैन के नाम की घोषणा की गई । जिला सह संयोजक शार्दुल अग्रवाल ने कहा कि आगामी कार्यक्रम के लिए हम 20 दिसंबर से 27 दिसंबर तक स्वदेशी सप्ताह के रूप में मनाएंगे जिसके अंतर्गत हमें स्वदेशी निर्मित वस्तुओं का प्रचार प्रसार, चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार, श्री दत्तोपंत ठेगड़ी की आर्थिक नीतियों का प्रचार प्रसार, और स्वदेशी के प्रथम बलिदानी बाबू देवी का बलिदान दिवस मनाएंगे। बैठक में शुभम वर्मा नगर सह संयोजक, दीपा शर्मा ,ललिता सैनी ,मोनिका जैन ,बलजीत सिंह ,डॉ आर के शर्मा, राजेंद्र शर्मा ,राजीव शर्मा आदि उपस्थित थेद्य अध्यक्षता राहुल मोहन महेश्वरी और संचालन शार्दुल अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed