{"_id":"69e7d3745d81cc49930c054a","slug":"uproar-over-finding-insects-in-food-and-mould-on-laddus-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-162071-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खाने में कीड़े और लड्डुओं पर फफूंदी मिलने से हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खाने में कीड़े और लड्डुओं पर फफूंदी मिलने से हंगामा
विज्ञापन
अमरोहा। जनगणना प्रशिक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता को लेकर मंगलवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। एक प्रशिक्षण केंद्र पर कर्मचारियों को दिए गए खाने में फफूंदी लगे लड्डू और कीड़े मिलने का आरोप लगा, जिससे नाराज कर्मियों ने खाना खाने से साफ इन्कार दिया।
इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसके बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। हालांकि जानकारी मिलते ही एसडीएम मौके पर पहुंचीं और उन्होंने लडडू को वापस कराकर दूसरी मिठाई मंगाई। इसके बाद प्रशिक्षण शुरू हुआ।
22 मई से शुरू होने वाली जनगणना के लिए प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जिसमें कर्मचारियों को जनगणना की बारीकियां समझाई जा रही हैं। जनगणना 2027 के पहले चरण में मकान गणना एवं मकान सूचीकरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनपद को 3680 गणना ब्लॉकों में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन
सभी ब्लॉकों का मानचित्रण कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 20 अप्रैल से शुरू हो गया। प्रगणक जनगणना संबंधी आंकड़ों को पूर्ण समझ के साथ और उच्च गुणवत्ता में एकत्रित कर सकें। निगरानी के लिए एसडीएम को ट्रेनिंग इंचार्ज और खंड शिक्षा अधिकारियों को सहायक ट्रेनिंग इंचार्ज बनाया गया है। मंगलवार को तहसील अमरोहा ग्रामीण का पैनेसिया कॉलेज ऑफ फैशन डिजाइन जोया, नगर पालिका अमरोहा, जेएस हिन्दू इंटर काॅलेज, तहसील नौगांवा, बीबी जहरा बैंक्वेट हॉल नौगांवा, तहसील हसनपुर, बछरायूं, गजरौला और धनौरा में प्रशिक्षण हुआ।
इस दौरान पैनेसिया में जब दोपहर के समय खाना आया तो उसमें फफूंदी लगे लडडू मिलने से कर्मचारियों ने नाराजगी जताई। आरोप है कि खाने में कीड़े भी निकले। कुछ देर के लिए प्रशिक्षण रोक दिया गया। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि अध्यापकों को प्रशिक्षण के दौरान गुणवत्ता पूर्ण खाना नहीं मिल रहा है।
मंगलवार को जहां खाने में कीड़े निकले वहीं लडडू में फफूंदी लगी हुई थी। अगर प्रशिक्षण के दौरान ऐसा खाना मिलेगा तो अध्यापक कैसे काम कर पाएंगे। एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने बताया कि खाना ठीक था। गर्मी की वजह से लडडू कुछ सूख गया लेकिन कर्मचारियों की शिकायत पर उसे बदलवा दिया और उसके स्थान पर दूसरी मिठाई मंगवाई गई। संवाद